29 Mar 2024, 10:29:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अभद्रता करने वाले कांग्रेस सदस्य सदन में आकर मांगें माफी : सत्ता पक्ष

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2019 3:47PM | Updated Date: Dec 6 2019 3:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लोकसभा में सत्ता पक्ष ने कांग्रेस सदस्य टी.एम. प्रतापन तथा डीन कोरियाकोस पर महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी से अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को हँगामा किया किया और माँग की कि दोनों सदस्य सदन में आकर बिना शर्त माफी मांगें। पीठासीन सभापति मीनाक्षी लेखी ने भोजनावकाश के बाद जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू की सत्ता पक्ष के सदस्यों ने अपने स्थान पर खड़े होकर यह मामला उठाया और आरोप लगाया कि शून्यकाल के दौरान प्रतापन तथा कोरियाकोस ने श्रीमती ईरानी की सीट के सामने आकर आस्तीन ऊपर कर उन्हें धमकाया।
 
संसदीय कार्यमंत्री प्रहाद जोशी ने कहा कि यह धमकाने वाली स्थिति थी जबकि श्रीमती ईरानी एक सदस्य के रूप में अपनी बात कह रही थीं। कांग्रेस सदस्यों का धमकी भरे अंदाज में उनके सामने जाकर अपनी बात कहना गलत है इसलिए दोनों सदस्यों को सदन में आकर बिना शर्त माफी माँगनी चाहिए। कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि जब यह मामला हुआ उस समय वह सदन में नहीं थे और उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है।
 
वह सदस्यों से बात करेंगे और इस बारे में उनसे सारी स्थिति को लेकर जानकारी हासिल करेंगे। श्रीमती ईरानी की पीछे वाली सीट पर बैठी भाजपा की संगीता देव ने कहा कि कांग्रेस के दोनों सदस्य आस्तीन चढ़ाकर मारने के अंदाज में महिला एवं बाल विकास मंत्री के पास आए। उन्होंने एक महिला सदस्य को अत्यंत गलत और धमकी भरे अंदाज में अपनी बात कही है। इस बीच सत्ता पक्ष के सदस्यों ने हँगामा शुरू कर दिया जिस पर श्रीमती लेखी ने सदन की कार्यवाही दोपहर बाद ढाई बजे तक स्थगित कर दी। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »