19 Apr 2024, 04:33:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ऋण योजना माफी किसानों के साथ छलावा जैसा : चौधरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2019 3:16PM | Updated Date: Dec 6 2019 3:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को राज्य सभा में कहा कि 10 बार चुनाव से पहले कुछ राज्य सरकारों ने किसानों की ऋण माफी योजना की घोषणा की है। कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि ऋण माफी योजना को लागू करना राज्यों पर निर्भर करता है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और पंजाब राज्य सरकारों ने किसानों की ऋण माफी योजना की घोषणा की थी। मध्य प्रदेश में 80 लाख किसान हैं जिनमें से मुख्यमंत्री फसल ऋण माफी योजना 2018-19 के तहत 20 लाख 23 हजार किसानों के 71.54 करोड़ रुपये के कर्ज माफ किये गये हैं। पंजाब में 34 लाख किसान हैं जिनमें से पांच लाख 55 हजार किसानों के 4501.04 करोड़ रुपये के ऋण माफ किये गये हैं।
 
राजस्थान के 79 लाख किसानों में से 20 लाख किसानों की 7361.76 करोड़ रुपये कर्ज माफी हुई है। यह माफी राजस्थान कृषक ऋण माफी योजना 2019 के तहत की गयी है। चौधरी ने कहा कि चुनाव से पहले ऋण माफी की घोषणा किसानों के साथ छलावा जैसा है। उन्होंने कहा कि सरकार 2022 तक किसानों की आय को दोगुनी करना चाहती है।
 
सरकार चाहती है कि किसान आर्थिक रूप से इतना मजबूत हो कि वह दूसरे को ऋण दे। किसान जीवनभर कर्ज में न रहे। किसानों को फसलों के लिए कर्ज सात प्रतिशत ब्याज पर दिया जा रहा है, यदि किसान समय पर कर्ज का भुगतान करते हैं तो उसमें तीन प्रतिशत की कमी की जाती है। आपदा की स्थिति में ब्याज की राशि में दो प्रतिशत की और कमी की जाती है। कुछ राज्यों किसानों से फसली ऋण पर ब्याज नहीं लिया जाता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »