19 Apr 2024, 13:32:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हैदराबाद मुठभेड़ से लोगों में संतोष और खुशी : केजरीवाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2019 2:49PM | Updated Date: Dec 6 2019 2:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हैदराबाद की पशु चिकित्सक के साथ दुष्कर्म के बाद हैवानियत कर उसे जलाकर मारने के चारों आरोपियों के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने पर शुक्रवार को कहा कि इससे लोगों में संतोष और खुशी मिली है किन्तु देश की कानून व्यवस्था से जनता का विश्वास टूटना चिंता का विषय है। हैदराबाद महिला पशु चिकित्सक के आरोपियों को पुलिस घटनास्थल पर इस वारदात को किस तरह से अंजाम दिया गया इसे जानने के लिए के लिए घटनास्थल पर ले गयी थी।
 
पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने भागने की कोशिश की और मुठभेड़ में मारे गए। केजरीवाल ने कहा, ‘‘हैदराबाद की घटना से लोगों में संतोष और खुशी है। ये चिंता का विषय है कि देश की कानून व्यवस्था पर लोगों का विश्वास टूट चुका है। हम सब को मिलकर हमारी कानून व्यवस्था और जांच प्रणाली को मजबूत करना होगा ताकि लोग दोबारा इस व्यवस्था पर विश्वास करने लगे और हर पीड़ित को जल्द न्याय मिल पाए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »