29 Mar 2024, 20:40:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बारातियों की बस और डम्पर के बीच टक्कर, 20 बाराती घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2019 10:55AM | Updated Date: Dec 6 2019 10:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर के कोतवाली क्षेत्र में बारातियों की बस और डम्पर के बीच हुई टक्कर में 20 बाराती घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार देर शाम हमीरपुर शहर से आकाश की बारात सुमेरपुर कस्बा जा रही थी। कुछेछा गांव स्थित  पेट्रोल पंप से डीजल भरवाने के बाद जैसे ही चालक ने बस आगे बढ़ी वैसे एक डम्पर ने बस को टक्कर मार दी ,जिससे दूल्हा और उसके पिता बाबूराम समेत 20 बाराती घायल हो गये।
 
उन्होंने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया । चार लोगों को गंभीर हालत में कानपुर भेजा गया है। हादसे की जानकारी के बाद जिलाधिकारी डा.ज्ञानेश्वर त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों का हाल जाना। घायलों ने बताया कि बस चालक शराब पीये हुए था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »