29 Mar 2024, 03:48:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महंगी होने से दुर्लभ बने प्याज की 15 बोरियां मार्केंटिग यार्ड से गायब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2019 1:01AM | Updated Date: Dec 6 2019 1:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भावनगर। आसमान छूती कीमतों के कारण आम आदमी की रसोई के लिए एक तरह से दुर्लभ और कुछ हद तक विलासिता की वस्तु में तब्दील हो चुके प्याज की चोरी की एक हालिया घटना के कुछ ही समय बाद ही अब गुजरात के एक मार्केंटिग यार्ड से इसकी 15 बोरियों के गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। गुजरात के भावनगर मार्केंटिग यार्ड में एक व्यापारी की प्याज की 15 बोरियां (750 किलो से अधिक) गायब होने का मामला सामने आया है।
 
लगभग एक सप्ताह पहले सूरत के एक बाजार से 250 किलो से अधिक प्याज वाली पांच बोरियों की चोरी हुई थी। यार्ड के चेयरमैन नारू अहिर ने हालांकि 15 बोरी प्याज के गलती से किसी वाहन में चले जाने का दावा करते हुए कहा कि यह संभव नहीं है कि यार्ड से कोई भी इतनी प्याज चुरा कर ले जा सके। उन्होंने कहा कि अंदर आने और बाहर जाने वाले हर वाहन का रिकार्ड रखा जाता है। अब यह पता लगाया जायेगा कि प्याज की बोरियां किसी वाहन में गयी हैं।
 
ये गलती से गयी हैं अथवा इसमें कोई बदनीयती है कुछ माह पहले तक 20 से 40 रूपये प्रतिकिलो की दर से बिकने वाला प्याज इसके उत्पादक क्षेत्रों में बेमौसम की वर्षा के कारण अब 100 से 110 रूपये प्रतिकिलो की दर से बिक रहा है। महंगा होने के चलते यह आम लोगों और मध्यमवर्ग की रसोई से भी गायब होता जा रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »