23 Apr 2024, 16:15:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राज्य सभा की कार्यवाही में शामिल हुए चिदम्बरम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2019 12:45AM | Updated Date: Dec 6 2019 12:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया मामले में जमानत मिलने के बाद पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम आज पहली बार राज्यसभा की कार्यवाही में शामिल हुए। सुबह कार्यवाही शुरू होने से पहले जैसे ही वह सदन में अंदर आये विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद और अन्य सदस्यों ने उनका स्वागत किया।
 
बाद में वह अपनी जगह पर बैठ गये। विधायी दस्तावेज पटल पर रखे जाने के बाद शुरू हुए शून्यकाल में विपक्षी सदस्यों ने उन्नाव बलात्कार मामले पर हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। चिदम्बरम आईएनएक्स मीडिया मामले में पिछले 105 दिनों से जेल में बंद थे और उन्हें उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को ही उन्हें जमानत दी थी। कांग्रेस नेता को पहले केन्द्रीय जांच ब्यूरो और बाद में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »