29 Mar 2024, 21:30:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

व्यापारियों को नियमित कर जमा करने करें प्रोत्साहित : राठौर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2019 12:56PM | Updated Date: Nov 22 2019 12:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उमरिया। मध्यप्रदेश के वाणिज्यिक कर मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर ने कहा है कि प्रदेश के विकास के लिए व्यापारियों को नियमित रुप से कर जमा कराने के लिए प्रोत्साहित किया जाये। राठौर कल यहां वाणिज्यिक कर, आबकारी एवं पंजीयन अधिकारियों की संभाग स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राजस्व से वसूल की गई राशि का उपयोग प्रदेश के विकास मे किया जाता है। इसलिए राजस्व वसूली का विशेष महत्व है।
 
उन्होंने ने कहा कि प्रदेश सरकार को वाणिज्यिक कर विभाग, आबकारी विभाग एवं पंजीयन विभाग से प्रमुख रुप से राजस्व प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए व्यापारियों को नियमित टैक्स जमा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाये। अवैध रुप से बिना कर जमा किये सामग्री का परिवहन करने वाले वाहनों का चेकिग करने का अधिकार दिया जायेगा।
 
इससे राजस्व चोरी मे रोक लगाई जा सकेगी। इसके अतिरिक्त उन्होंने आबकारी विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अवैध रूप से मदिरा बिक्री में रोक लगाने के साथ छत्तीसगढ़ की सस्ती शराब मध्यप्रदेश में परिवहन करके न लाई जाय। इस पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। बैठक मे तीनों विभाग के संभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »