24 Apr 2024, 01:27:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गाजियाबाद सिहानी गेट इलाके में हुई मुठभेड़, एक बदमाश गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2019 9:41AM | Updated Date: Nov 22 2019 9:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सिहानी गेट क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में बाइक सवार एक बदमाश घायल हो गया ,जिसे गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी फरार हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात करीब पौने दस बजे पुलिस मोटी तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी बीच बाइक सवार संदिग्ध युवकों को रुकने का इशारा किया ,लेकिन वे नहीं रुके और पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में  असफर अली नामक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया ,जिसे गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी फरार हो गया। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश के पास से एक तमंचा और कुछ कारतूस मिल हैं। उसके अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। पुलिस फरार बदमाश की तलाश कर रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »