29 Mar 2024, 02:10:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सड़क हादसे में प्रधानाचार्य की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2019 12:43AM | Updated Date: Nov 22 2019 12:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

छपरा। बिहार में सारण जिले के खैरा थाना क्षेत्र के खैरा नहर के समीप छपरा - मढ़ौरा मुख्य पथ पर आज दो पहिया वाहन और ऑटो रिक्शा के बीच टक्कर में मध्य विद्यालय के एक प्रधानाचार्य की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जिले के दिघवारा प्रखंड के आमी मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्य शत्रुघ्न कुमार सिंह आज विभागीय कार्य के लिए अपने विद्यालय से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय अमनौर गये थे। वापसी के क्रम में खैरा नहर के समीप एक अनियंत्रित ऑटो ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में प्रधानाचार्य की मौके पर ही मौत हो गयी। सूत्रों ने बताया कि हादसे में ऑटो सवार एक युवक भी घायल हो गया है जिसकी चिकित्सा सदर अस्पताल छपरा में की जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »