29 Mar 2024, 10:51:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सिद्दारामैया का भाजपा और जद पर पैसे बांटने का आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2019 4:01PM | Updated Date: Nov 19 2019 4:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैसुरु। कर्नाटक में विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारामैया ने विधानसभा उपचुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और जनता दल (सेक्युलर) द्वारा पैसे बांटे जाने की रिपोर्ट पर दोनों दलों पर जबरदस्त हमला बोला है। सिद्दारामैया ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए मामले की जांच की भी मांग की। उन्होंने कहा कि लोगों को भाजपा में बिलकुल विश्वास नहीं रह गया है और वह पैसे की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि शहर में लगभग 30 हजार साड़यिां बरामद की गयी हैं जिन पर भाजपा नेताओं की तस्वीरों के स्टिकर लगे हैं। इन नेताओं के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री श्रीरामुलु हताशा के कारण उनके खिलाफ बयान दे रहे हैं क्योंकि वह (श्री श्रीरामुलु) उनसे चुनाव में पराजित हो गये थे। उन्होंने कहा कि श्रीरामुलु का कोई आत्मसम्मान नहीं है। उन्होंने हर किसी से कहा था कि उन्हें उप मुख्यमंत्री बनाया जायेगा लेकिन भाजपा सरकार ने उन्हें स्वास्थ्य मंत्री बना दिया तथा उप मुख्यमंत्री का पद एक ऐसे व्यक्ति को सौंप दिया जो विधायक भी नहीं है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »