19 Apr 2024, 10:03:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश में दिखने लगा ठंड का असर, एक से दो दिन में इजाफा की संभावना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2019 12:51PM | Updated Date: Nov 19 2019 12:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। राजधानी भोपाल सहित मध्यप्रदेश के अधिकतर स्थानों पर ठंड का असर दिखने लगा है। हालांकि अभी असर कम है, लेकिन एक दो दिन बाद इसमें इजाफा की संभावना बन रही है। मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के प्रवक्ता के अनुसार पहाडों में हुए ताजा हिमपात का असर उत्तर भारत के साथ ही प्रदेश में भी दिखाई देने लगा है। कुछ स्थानों पर रात के पारा में गिरावट हुई है। बैतूल में पारा 9 डिग्री तथा पर्यटन नगरी पचमढी में 10 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि ठंड का असर भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सागर के अलावा प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी देखने को मिला, जहां रात का पारा एक से दो डिग्री तक लुढ़क गया। प्रवक्ता के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते प्रदेश में आंशिक बादल रहने के कारण ठंड में इजाफा नहीं हो पा रहा था, लेकिन अब इसका असर घट रहा। इसके कारण उत्तरी हवाओं का असर अब बढ़ेगा, जिसके चलते ठंड बढने का अनुमान लगाया जा रहा है। राजधानी भोपाल तथा उसके आसपास के क्षेत्र में दिन की अपेक्षा रात में ठंड का असर देखा जा रहा है। एक से दो दिन में यहां ठंड में और इजाफा की संभावना है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »