25 Apr 2024, 05:52:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

विद्यालय की सीढ़ी ढही, एक छात्रा की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2019 10:54PM | Updated Date: Nov 18 2019 10:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेगूसराय। बिहार में बेगूसराय जलिे के शाम्हो थाना के निकट कल्याण सिंह उच्च विद्यालय की सीढ़ी के भरभरा कर गिर जाने के कारण आज एक छात्रा की मौत हो गयी तथा तीन अन्य छात्राएं घायल हो गयीं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, विद्यालय की सीढ़ी करीब 12 बजे दोपहर भोजनावकाश के समय अचानक भरभरा कर धाराशयी हो गयी। इस हादसे में विद्यालय की छात्रा फूल कुमारी की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि तीन अन्य छात्राएं घायल हो गयीं। सूत्रों ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन ने तत्काल घायल छात्राओं को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। मृतका विद्यालय में दसवीं कक्षा की छात्रा थी।  

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »