24 Apr 2024, 05:45:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मऊ पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2019 9:30PM | Updated Date: Nov 18 2019 9:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मऊ। उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के मधुबन क्षेत्र में सोमवार को हुई पुलिस मुठभेड़ में आतंक का पर्याय एक लाख रूपए का इनामी बदमाश हरकेश यादव मारा गया। आजमगढ़ परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक मनोज तिवारी ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोपागंज क्षेत्र के बख्तावरगंज पुलिया के पास वाहन चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध बाइक सवार युवक भागने लगे। पुलिस द्वारा पीछा करने पर उन्होंने गोली चलानी शुरु कर दी और भाग गये। वायरलेस पर सूचना करने पर जिले  की पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी । तब तक बदमाश मधुबन थाना क्षेत्र के देवारा इलाके में पहुंच चुके थे।
 
जहां घेराबंदी कर उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो आमने सामने की फायंरिंग में एक बदमाश मारा गया जबकि उसका साथी फरार हो गया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए बदमाश की शिनाख्त एक लाख रुपये के इनामी बदमाश हरकेश यादव निवासी पलिया थाना रानीपुर के रूप में की गई। इस बदमाश के खिलाफ हत्या, लूट आदि वही कई मामलों में वांछित था और काफी समय से फरार चल रहा था। इस बदमाश की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनामी घोषित था। पुलिस फरार बदमाश की तलाश के लिए काबिंग कर रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »