29 Mar 2024, 15:18:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस सरकार किसानों के हित पर नहीं कर रही काम: शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2019 9:25PM | Updated Date: Nov 17 2019 9:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

विदिशा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार किसानों के हित पर काम नहीं कर रही है, जिससे किसान परेशान है। चौहान ने यहां पत्रकारों से चर्चा में किसानों की कर्जमाफी की बात को दोहराते हुए कहा कि कांग्रेस ने दस दिन में कर्जमाफी का वचन दिया था, लेकिन निभाया नहीं गया। उन्होंने कहा कि इसके चलते किसान डिफाल्टर हो गए और उनका ब्याज बढ़ गया है।
 
उन्होंने कहा कि प्रदेश में खाद बीज किल्लत के चलते किसान परेशान है, लेकिन सरकार द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। राफेल पर राहुल गांधी और कांग्रेस को घेरते हुए चौहान ने कहा कि गांधी और कांग्रेस के असत्य का खुलासा हो चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सुरक्षा जैसे मामले में राजनीति नही करना चाहिये, कांग्रेस ने राफेल पर भ्रम फैलाया जिससे राफेल के आने में देरी हुई। महराष्ट्र में शिवसेना के कांग्रेस के साथ सरकार बनाने पर उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और देश की जनता देख रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »