29 Mar 2024, 13:57:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

रायबरेली से वांछित चल रहे दो इमनी बदमाश गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2019 9:14PM | Updated Date: Nov 17 2019 9:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायबरेली। उत्तर प्रदेश की रायबरेली पुलिस ने रविवार को सरेनी क्षेत्र से दो इमनी बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस प्रवक्तार ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरेनी पुलिस ने सूचना के आधार पर रसूलपुर बाजार से दो इनामी बदमाशों अमित और हलीम को गिरफ्तार कर लिया। 

उन्होंने बताया कि अमित के विरूद्व रायबरेली और उन्नाव के विभिन्न थानों पर चोरी, हत्या, हत्या का प्रयास, गुण्डा एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट, रंगदारी और धोखाधड़ी आदि के 18 मामले जबकि हलीम के विरूद्व रायबरेली और फतेहपुर जिले के विभिन्न थानो पर धोखाधड़ी, हत्या का प्रयास व सीएस एक्ट आदि के पांच अभियोग पंजीकृत है। उन्होंने बताया कि कहिंजर गांव निवासी अमिल सिंह की गिरफ्तारी पर 20 जबकि फतेहपुर के रज्जीपुर निवासी हलीम पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पकड़े गये दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »