28 Mar 2024, 14:55:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कार हादसे में पूर्व कांग्रेस विधायक की पत्नी और पुत्र घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2019 9:07PM | Updated Date: Nov 17 2019 9:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्योपुर। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के कराहल थाना क्षेत्र में आज एक कार हादसे में कांग्रेस के पूर्व विधायक सत्य भानू चौहान की पत्नी और पुत्र सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर श्योपुर-शिवपुरी राजमार्ग पर कराहल थाना क्षेत्र की नौनपुरा घाटी में एक कार अनियंत्रित होकर चट्टान से टकरा कर पलट गई। 

इस हादसे में भोपाल से श्योपुर आ रही कांग्रेस के पूर्व विधायक की पत्नी सरोज चौहान (75) और पुत्र सौरभ चौहान तथा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहाँ के चिकित्सकों ने सरोज की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए जयपुर के लिए भेज दिया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »