28 Mar 2024, 15:55:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शिवपुरी में अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2019 12:53PM | Updated Date: Nov 17 2019 12:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में दो बच्चों और एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों ने आज यहाँ बताया कि जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में ग्वालियर-देवास फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर पडोरा गांव में सड़क किनारे स्थित एक घर के बाहर खेल रही 18 महीने की बालिका नव नूर कौर को कल एक ट्रक ने कुचल दिया। बालिका को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी प्रकार जिले के अमोला थाना में कोटा-कानपुर फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर कल दोपहर अमोला क्रेशर के पास सड़क पार करते समय 12 वर्षीय जितेंद्र आदिवासी को एक डंपर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। इसी तरह जिले के करैरा थाना में मुगावली तिराहे पर कल सुबह मंजू यादव (39) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसे उपचार के लिए झांसी ले जाया गया, जहाँ अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिले के दिनारा थाना में अलगी गाँव के पास हुए एक अन्य हादसे में एक मोटरसायकल के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने से मोटरसायकल सवार शिव कुमार यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इन सभी मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »