28 Mar 2024, 16:31:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

टंडन ने पासपोर्ट कार्यालय की वार्षिक पत्रिका का किया लोकार्पण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2019 12:19AM | Updated Date: Nov 16 2019 12:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने भोपाल स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की राजभाषा पत्रिका ‘क्षितिज’ के प्रथम वार्षिक अंक का आज राजभवन में लोकार्पण किया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस मौके पर क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी रश्मि बघेल ने बताया कि हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिये पत्रिका का प्रकाशन प्रारंभ किया गया।
 
उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में पासपोर्ट सेवा प्रोजेक्ट के तहत कम्प्यूटराइज्ड सिस्टम के अतिरिक्त शेष समस्त कार्य राजभाषा हिंदी में ही किये जा रहे है। इस अवसर पर सहायक ­निदेशक कार्यान्वयन, राजभाषा विभाग हरीश सिंह चौहान, सहायक पासपोर्ट अधिकारी सुनीता पुरोहित, एस एच तलवार, वंदना गोपाल रेड्डी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »