18 Apr 2024, 15:12:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महाराष्ट्र में न्यूनतम साझा कार्यक्रम बनाने की प्रक्रिया शुरू : कांग्रेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2019 4:22PM | Updated Date: Nov 15 2019 4:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी तथा शिवसेना के साथ मिलकर सरकार का गठन किया जाएगा और इसके लिए न्यूनतम साझा कार्यक्रम बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने शुक्रवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस,  शिव सेना तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने गठबंधन सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।  राकांपा प्रमुख शरद पवार ने भी इस बारे में बयान दिया है।
 
उन्होंने कहा कि तीनों दलों ने सरकार चलाने के लिए न्यूनतम साझा कार्यक्रम बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और और उसी के अनुसार सरकार बनायी जायेगी।  उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में पूरे पांच साल तक गठबंधन की सरकार चलेगी। प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस एक जिम्मेदार राजनीतिक दल है और महाराष्ट्र में जब गठबंधन सरकार की प्रक्रिया का काम पूरा हो जाएगा और ठोस न्यूनतम कार्यक्रम तैयार हो जाएगा उसके बाद ही मीडिया को सरकार के गठन के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »