29 Mar 2024, 17:41:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गरीब बस्तियों में भी स्वास्थ्य शिविर लगाए रेडक्रॉस : शर्मा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2019 12:53PM | Updated Date: Nov 15 2019 12:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पी सी शर्मा ने कहा है कि गरीब बस्तियों में भी रेडक्रॉस द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाये जाने चाहिये, जिससे गरीबों के बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ आसानी से उपलब्ध हो सकें। शर्मा ने कल यहां रेडक्रॉस अस्पताल में एक स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करते हुए यह बात कही। उन्होंने नेहरू का स्मरण करते हुए कहा कि वे बच्चों को देश का भविष्य मानते थे।
 
बच्चे उन्हें सबसे ज्यादा प्रिय थे। नेहरू की भावना के अनुरूप बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। तभी देश का भविष्य स्वस्थ होगा। जनसम्पर्क मंत्री ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में रेडक्रॉस के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि रेडक्रॉस के चेयरमेन आशुतोष पुरोहित के नेतृत्व में रेडक्रॉस स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई पहचान कायम करेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »