29 Mar 2024, 12:52:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

युवती से छेड़छाड़, एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2019 2:21AM | Updated Date: Nov 10 2019 2:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के टी टी नगर थाना क्षेत्र में दिल्ली की एक युवती से छेड़छाड़ के एक आरोपी युवक को तो पुलिस ने पकड़ लिया था, लेकिन दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है, अब तक वह पुलिस के हत्थे नहीं लगा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दिल्ली की एक युवती यहां के एक नाट्य विद्यालय में भरत नाट्यम सीख रही है।
 
वह गुरूवार की रात अपने दोस्ते के साथ डिपो चौराहे के समीप खड़ी थी, तभी दो व्यक्ति कार से पहुंचे और अपने आपको पुलिस वाला बताते हुए लड़की से छेडछाड़ कर उसे अपनी कार में बैठने को कहा। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंच गयी और एक आरोपी शरद वाजपेयी को दबोच लिया, जबकि दूसरा फरार होने में सफल हो गया। पुलिस छेड़छाड़ के फरार आरोपी की तलाश में लगी है, लेकिन उसका अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ और अभद्रता के आरोप में प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »