लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र एक युवक ने अपने साथी किरायेदार की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गोमतीनगर के यादव मार्केट में एक ठेकेदार तानसेन तिवारी के यहां गोण्डा के मनकापुर इलाके का रहने वाला सूरज उपाध्याय और बहराइच निवासी राजेश पासवान किराये पर रहते थे। शुक्रवार दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर राजेश ने 22 वर्षीय सूरज के सिर पर किसी भारी वस्तू से प्रहार कर दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।