29 Mar 2024, 13:56:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अयोध्या मामले में आए फैसले के मद्देनजर तेलंगाना में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ायी गयी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2019 12:29PM | Updated Date: Nov 9 2019 12:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। अयोध्या भूमि विवाद मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले के मद्देनजर तेलंगाना में शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है। नगर आयुक्त अंजनि कुमार के अनुसार संवेदनशील इलाकों में शुक्रवार रात से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके। हैदराबाद के पुराने इलाके के अलावा निर्मल, बोधन, भनीसा, निजामाबाद, करीमनगर, जगितयाला, नारायणपेट और  नालगोंडा समेत राज्य के ज्यादातर हिस्सों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस बीच तेलंगाना के गृह मंत्री मोहम्मद मोहम्मद अली ने शुक्रवार शाम कहा कि अयोध्या मामले में शीर्ष न्यायालय का फैसला आने के बाद शांति और सद्भाव बना रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर किसी को उच्चतम न्यायालय के फैसले का सम्मान करना चाहिए।
 
सीरत-उन-नबी अकादमी, जमात इस्लामी और अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने कल गृह मंत्री से मुलाकात की और आशंका जतायी कि अयोध्या भूमि विवाद पर कल उच्चतम न्यायालय का फैसला आने के बाद कुछ असामाजिक तत्व स्थिति का लाभ उठा सकते हैं और शांति भंग कर सकते हैं। मोहम्मद अली ने उन्हें आश्वस्त किया कि शीर्ष न्यायालय के फैसले को लेकर पूरा राज्य विशेषकर हैदराबाद शांतिपूर्ण रहेगा। उन्होंने लोगों से शांति एवं सद्भभाव बनाये रखने की अपील की। इस बीच दक्षिण भारत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सभी प्रवक्ताओं को किसी भी तरह का भड़काऊ भाषण नहीं देने और अयोध्या भूमि विवाद पर शीर्ष न्यायालय का फैसला आने के बाद संयम बरतने के लिए कहा गया है। उच्चतम न्यायालय के फैसले के मद्देनजर भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा का हैदराबाद दौरा स्थगित हो गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »