19 Apr 2024, 05:11:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अमित शाह के जन्मदिन पर सोमनाथ मंदिर में विशेष महापूजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2019 1:03AM | Updated Date: Oct 23 2019 2:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोमनाथ। केंद्रीय गृह मंत्री तथा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के जन्म दिन के मौके पर आज विश्वविख्यात सोमनाथ मंदिर में विशेष महापूजा का आयोजन किया गया। भगवान शिव के 12 ज्योर्तिलिंगों में से प्रथम का स्थान माने जाने वाले इस मंदिर के संचालक ट्रस्ट के एक अधिकारी ने बताया कि शाह, जो स्वयं एक ट्रस्टी हैं, के बेहतर स्वास्थ्य तथा लंबी आयु के लिए आयुष्य मंत्र के विशेष जप का भी आयोजन महापूजा के साथ किया गया। इस आयोजन में मंदिर के महाप्रबंधक और प्रशासनिक अधिकारी ने शिरकत की। शाम की आरती के दौरान दीपों की विशेष शृंखला बना कर भगवान को अर्पित की जायेगी।

ज्ञातव्य है कि शाह की सोमनाथ मंदिर में विशेष आस्था है और वह हर महत्वपूर्ण मौके पर यहां आते हैं। दो दिन पहले ही उन्होंनें यहां दर्शन पूजन किया था। वह आगामी 25 और 26 अक्टूबर को गुजरात के दौरे पर आयेंगे और अपने लोकसभा क्षेत्र गांधीनगर में अनेक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघाणी ने बताया कि शाह गांधीनगर, कलोल, साणंद, बोपल में विकास कार्यों के लोकार्पण, शिलान्यास तथा जरूरतमंदों में साधन सहायता के वितरण आदि से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »