20 Apr 2024, 03:26:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मोदी ने मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान करने की अपील की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2019 1:49PM | Updated Date: Oct 21 2019 1:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र एवं हरियाणा में सोमवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरु होने पर वहां के मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के पर्व में भागीदार बनने की अपील की। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान का दिन है। इसके अलावा देश के विभिन्न राज्यों में उपचुनाव के लिए भी मतदान हो रहे हैं।
 
सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपना वोट जरूर डालें और लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदार बनें। मुझे उम्मीद है कि युवा मतदाता भारी संख्या में मतदान करेंगे।’’  महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों तथा हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान सुबह सात बजे से शुरु हो गया। इसके साथ ही बिहार तथा महाराष्ट्र की एक-एक लोकसभा और 15 राज्यों में विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव  के लिए भी मतदान प्रारंभ हो गया। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »