29 Mar 2024, 20:58:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

संसद का शीतकालीन सत्र 18 नवंबर से 13 दिसंबर तक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2019 1:34PM | Updated Date: Oct 21 2019 1:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र अगले महीने की 18 तारीख से शुरू होकर 13 दिसंबर तक चलेगा। संसदीय कार्य मंत्रालय ने आज यहां यह सूचना संसद के दोनों सदनों के सचिवालयों को दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में यहां गत बुधवार 16 अक्टूबर हुई मंत्रिमंडल की संसदीय मामलों की समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया था। सूत्रों के अनुसार संसद का शीतकालीन सत्र 18 नवंबर से शुरु होकर 13 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान नागरिकता संशोधन विधेयक सहित कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश किये जाने की संभावना है।
 
जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाये जाने के बाद यह संसद का पहला सत्र होगा और इसमें विपक्ष इस मुद्ददे पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा। सत्र में अर्थव्यवस्था में मंदी, किसानों की समस्या और अन्य ज्वलंत मुद्दों पर भी गरमागरम चर्चा होगी। मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद यह संसद का दूसरा सत्र होगा। पहले सत्र में सरकार ने अपना पहला बजट पेश किया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »