29 Mar 2024, 17:04:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महाराष्ट्र चुनाव : मतदान केंद्र की बत्ती गुल - मोमबत्ती के सहारे लोगों ने डाला वोट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2019 1:19PM | Updated Date: Oct 21 2019 1:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सुबह सात बजे से वोटिंग हो रही है. राज्य की सभी 288 विधानसभा सीटों पर मतदान चल रहा है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग के दौरान पुणे के शिवाजी नगर में पोलिंग बूथ पर बिजली गुल हो जाने की वजह से अंधेरा छा गया। जिसके बाद मतदान जारी रखने के लिए बूथ पर मोमबत्ती जलानी पड़ी। लाइट चले जाने के बाद कमरे में पर्याप्त रोशनी नहीं होने के बाद कर्मचारी मोमबत्ती के सहारे अपना काम करते नजर आए। इसका फोटो भी सामने आया है। जिसमें आप देख सकते हैं कि मतदान कर्मचारी अपने टेबल पर मोमबत्ती जलाकर बैठे हैं।
 
बता दें कि वोटिंग खत्म होने के बाद 24 अक्टूबर को मतगणना होगा। इस बार के चुनाव में प्रदेश में आठ करोड़ 98 लाख से अधिक मतदाता हैं जिसमें चार करोड़ 28 लाख से अधिक महिला एवं चार करोड़ 68 लाख से अधिक पुरूष मतदाता हैं। इन मतदाताओं में एक करोड़ छह लाख 76 हजार 13 ऐसे हैं जो 18 से 25 साल आयुवर्ग के बीच हैं।
 
राज्य में कुल 3287 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें 235 महिलायें हैं। प्रदेश के ये मतदाता 21 अक्टूबर को अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर विधानसभा के लिए 288 सदस्यों का चयन करेंगे। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए राज ठाकरे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने 101 सीटों पर, भाकपा ने 16, माकपा ने आठ, बसपा ने 262 सीटों पर अपने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। चुनाव मैदान में कुल 1400 निर्दलीय उम्मीदवार हैं।
 
एक्टर रितेश देशमुख ने वोटिंग के बाद कहा, ‘मुझे लोगों को सबसे पहले वोट करना चाहिए। मैंने दोनों भाइयों के लिए प्रचार किया है और उन दोनों को उनके काम पर वोट मिलेंगे। मुझे उम्मीद है कि मेरे दोनों भाई विजयी होंगे। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के दो बेटे अमित और धीरज कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों भाइयों की विधानसभा सीटें एक-दूसरे से लगी हुई हैं। लातूर शहर विधानसभा से जहां अमित मैदान में हैं। वहीं, उनके भाई धीरज लातूर ग्रामीण सीट से पहली बार चुनावी दंगल में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। दोनों नेता बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख के भाई हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »