20 Apr 2024, 04:20:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

झाबुआ विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी, 11 बजे तक 24 फीसदी मतदान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2019 12:56PM | Updated Date: Oct 21 2019 12:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

झाबुआ। मध्यप्रदेश के झाबुआ विधानसभा उपचुनाव के लिए सख्त सुरक्षा प्रबंधों के बीच आज सुबह सात बजे से मतदान शांतिपूर्णढंग से प्रारंभ हो गया। ग्यारह बजे तक 24 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार उपचुनाव के लिए 356 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें शांति पूर्वक मतदान जारी है। कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं। ग्यारह बजे तक 24 प्रतिशत मतदान संपन्न हो गया है।
 
सुबह से ही ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में मतदाताओं में मतदान को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है। महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों में मतदान को लेकर अधिक रुझान दिखाई दे रहा है। झाबुआ विधानसभा उपचुनाव में 02 लाख 77 हजार 599 मतदाता मतदान कर सकेंगे, जिनमें एक लाख 39 हजार 330 पुरुष तथा एक लाख 36 हजार 266 महिला और तीन 'थर्ड जेंडर' मतदाता शामिल हैं। झाबुआ में मुख्य मुकाबला कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया और भाजपा के युवा नेता भानु भूरिया के मध्य है।
 
हालांकि इन दोनों के समेत कुल पांच प्रत्याशियों की किस्मत इस क्षेत्र में दाव पर लगी है। झाबुआ में भाजपा विधायक जी एस डामोर के रतलाम-झाबुआ संसदीय सीट से भाजपा के ही टिकट पर सांसद चुने जाने के कारण विधायक पद से त्यागपत्र देने के चलते यहां पर उपचुनाव हो रहा है। राज्य की दस माह पुरानी कांग्रेस सरकार की प्रतिष्ठा भी इस चुनाव में दाव पर लगी है।
 
मुख्यमंत्री कमलनाथ स्वयं इस उपचुनाव में प्रचार के लिए कई बार गए और लगभग दर्जन मंत्रियों ने भी प्रचार किया। वहीं भाजपा ने भी इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखने के लिए पूरी ताकत लगायी है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह और विधानसभा में विपक्ष के नेता गोपाल भार्गव के अलावा वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने भी इस आदिवासी अंचल में प्रचार किया है। मतों की गिनती 24 अक्टूबर को की जाएगी।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »