28 Mar 2024, 13:50:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

तेजस्वी का समस्तीपुर और किशनगंज नहीं जाना महागठबंधन टूटने का प्रमाण : सुशील

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2019 7:55PM | Updated Date: Oct 18 2019 7:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

समस्तीपुर। बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के हो रहे उप चुनाव प्रचार के लिए समस्तीपुर एवं किशनगंज नहीं जाने को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि यह महागठबंधन के खंड-खंड होने का प्रमाण है। मोदी ने यहां समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के लोक जनशक्ति पार्टी प्रत्याशी प्रिंस राज के समर्थन में समस्तीपुर शहर के अनेक हिस्सों में लोजपा सांसद चिराग पासवान और जनता दल यूनाईटेड सांसद रामनाथ ठाकुर के साथ करीब तीन घंटे तक रोड शो किया। भाजपा नेता ने रोड शो करने के बाद कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता एवं प्रतिपक्ष के नेता बताएं कि वह आजतक समस्तीपुर और किशनगंज में चुनाव प्रचार करने क्यों नहीं गए। 

कथित महागठबंधन के खंड-खंड होने का प्रमाण है कि कांग्रेस की सीट पर राजद तो राजद प्रत्याशियों के क्षेत्र में कांग्रेस का कोई बड़ा नेता, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी तथा विकासशील इंसान पार्टी के नेता प्रचार करने नहीं गए। मोदी ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के स्पष्ट कर देने के बाद अब बिहार में अटूट राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को लेकर न कोई सवाल है और न ही किसी तरह की गलतफहमी की गुंजाईश है। भाजपा नेता ने कहा कि भाजपा-जदयू और लोजपा के सभी नेता और कार्यकर्ता उपचुनाव में विधानसभा की सभी पांच तथा लोकसभा की एक सीट समस्तीपुर में पूरी तरह से एकजुट होकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी घटक दल साझा चुनाव प्रचार अभियान चलाकर राजग प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए लगातार जी-जान से लगे रहे हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »