19 Apr 2024, 07:46:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्ली में मौसम सुहाना, पर वायु की गुणवत्ता खराब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2019 1:55PM | Updated Date: Oct 18 2019 2:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह मौसम सुहावना रहा लेकिन वायु की गुणवत्ता खराब रही। यहां वायु की गुणवत्ता में गुरुवार की तुलना में थोड़ी सुधार देखने को मिली, लेकिन सुबह 10 बजे तक यह 261 सूचकांक के साथ खराब रही। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में सुबह मौसम सुहाना रहा और यहां न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे तक आर्द्रता का स्तर 74 प्रतिशत रहा। यहां दिन में आम तौर पर आसमान साफ रहने और शाम के समय में हल्की बारिश और बूंदा-बांदी होने के आसार हैं।  विभाग के अनुसार आज यहां अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।  
  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »