28 Mar 2024, 19:16:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जमुई में शराब की भट्ठियां ध्वस्त, चार गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2019 9:22PM | Updated Date: Oct 16 2019 9:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जमुई। बिहार में जमुई जिले के सिकंदरा और खैरा थाना क्षेत्र में आज उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर जहां शराब की भट्ठिया ध्वस्त की वहीं बड़ी मात्रा देसी शराब बरामद कर चार धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। उत्पाद अधीक्षक रजनीश कुमार ने यहां बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सिकंदरा के दीघौत गांव में छापेमारी की गई।
 
गांव के एक मकान में शराब की भठ्ठी चलाई जा रही थी, जिसे ध्वस्त करते हुए मौके से 30 लीटर देसी शराब तथा 2000 किलो जावा महुआ बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई में तीन धंधेबाज किशोरी चौधरी, रितु कुमार और मनोज सिंह को गिरफ्तार किया गया है। कुमार ने बताया कि इसके अलावा खैरा थाना क्षेत्र के खैरा गांव में शराब की भट्टी को ध्वस्त करने के साथ मौके से रामप्रवेश रावत को 10 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी धंधेबाजों को जेल भेज दिया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »