18 Apr 2024, 09:26:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गुजरात में गौण सेवा पसंदगी मंडल की रद्द परीक्षा अब 17 नवंबर को

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2019 4:21PM | Updated Date: Oct 16 2019 4:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गांधीनगर। गुजरात गौण सेवा पसंदगी मंडल (सबॉर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड) की हाल में स्थगित की गयी गैर-सचिवालय क्लर्क और सचिवालय सहायक की परीक्षा अब 17 नवंबर को होगी। उपमुख्यमंत्री नीतिन पटेल ने आज यहां बोर्ड के अध्यक्ष असित वोरा की मौजूदगी में आज यहां घोषणा करते हुए बताया कि पूर्व के सभी आवेदनकर्ता परीक्षा में बैठ सकेंगे क्योंकि सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से गैर सचिवालय क्लर्क पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता को 12 वीं से बढ़ा कर स्रातक करने के फैसले को भी फिलहाल निरस्त कर दिया गया है।
 
ज्ञातव्य है कि कुल 3771 पदों के लिए महीनों पहले घोषित इस परीक्षा को पूर्व में दो बार स्थगित किया जा चुका है। गत 11 अक्टूबर को सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिए नयी न्यूनतम योग्यता की बात कहते हुए 20 अक्टूबर की परीक्षा को अचानक रद्द कर दिया था जिसको लेकर इसके लगभग साढ़े दस लाख आवेदकों और उनके परिजनों ने राज्य भर में विरोध प्रदर्शन किया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »