20 Apr 2024, 13:42:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आयुष्मान जन आरोग्य योजना गरीबों के लिए वरदान : लुईस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 29 2019 12:54AM | Updated Date: Sep 29 2019 12:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुमका। झारखंड की समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. लुईस मरांडी ने आज कहा कि राज्य और पूरे देश में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना गरीब असहाय लोगों के लिये वरदान साबित हो रही है। डॉ. मरांडी यहां आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में प्रमंडल स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुये कहा कि यह योजना गरीब, असहाय और आर्थिक रूप से अभावग्रस्त लोगों के लिए अति महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 सितंबर 2018 को झारखंड के रांची, भगवान बिरसा मुंडा के धरती से इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया था।
 
महज एक साल में राज्य के विभिन्न इलाके के सैकड़ों लोग इस योजना से लाभान्वित हुए हैं। मंत्री ने कहा कि हर व्यक्ति को सरकार की योजनाओं के महत्व को समझना होगा। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभ को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सहिया दीदी ने बहुत ही बेहतर कार्य किया है। सरकार द्वारा गरीबों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं बनाई गई है। उन्होंने कहा कि जब गरीब को अस्पताल के चक्कर काटने पड़ते हैं जो उनके लिए बहुत बड़ी मुसीबत है। गोल्डेन कार्ड की मदद से लाभुक चिन्हित अस्पतालों में अपना नि:शुल्क इलाज करा सकते हैं। डॉ. मरांडी ने कहा कि सरकार की योजनाओं के बारे में कई सारे लोगों को जानकारी प्राप्त नहीं हो पाती है।
 
इसलिए, जिस लाभुक ने योजनाओं का लाभ लिया है तो यह जानकारी अपने आस-पास के लोगों के साथ भी साझा करनी चाहिए। सभी लोगों को इस योजना का लाभ आवश्यकता के अनुसार मिलना चाहिए। आयुष्मान भारत के तहत जितने अस्पताल निबंधित है, चाहे वह सरकारी अस्पताल हो या निजी अस्पताल हो उसकी सूची पंचायत भवन में रहनी चाहिए ताकि आम जनता को जानकारी की प्राप्ति हो सके। सूची में यह जरूर अंकित करें कि किस अस्पताल में किस रोग का इलाज होता है। इससे लोगों को योजना का लाभ लेने में आसानी होगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »