28 Mar 2024, 19:02:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जम्मू में पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2019 1:48AM | Updated Date: Sep 23 2019 1:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। जम्मू के आर एस पुरा सेक्टर में सुरक्षा बलों ने  नियंत्रण रेखा के समीप एक घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक प्रवक्ता ने रविवार को बताया के सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने घुसपैठिए को शनिवार को भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद अब्दुल्लियनच चौकी के समीप गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान पाकिस्तान के सियालकोट निवासी बशरत अली के रूप में की गयी है। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी पाकिस्तान की ओर से सीमा पार करने के बाद आर एस पुरा सेक्टर के चंदू चेक गांव पहुंचा, जहां कुछ ग्रामीणों और सुरक्षा  बल के जवानों ने उसे गिरफ्तार करके पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »