28 Mar 2024, 16:16:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बाढ़ से हुए ग्रामीणों के नुकसान पर तोमर से बात करुंगा: शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2019 1:44AM | Updated Date: Sep 23 2019 1:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मंदसौर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में बाढ़ के कारण ग्रामीणों का जो नुकसान हुआ है उसे लेकर केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह से करुंगा। भाजपा प्रदेश कार्यालय आज जारी विज्ञप्ति के अनुसार चौहान ने यहां बाढ़ पीड़ितों को राहत देने की मांग को लेकर एक दिसवीय धरना प्रदर्शन के समापन के अवसर पर यह बात कही।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों की कर्जमाफी का वादा किया था, लेकिन अब अपने वादों से मुकर रही है। उन्होंने कहा कि हम यह वादाखिलाफी चलने नही देंगे। उन्होंने जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि यह आंदोलन रचनात्मक आंदोलन है और हम यहां सहयोग करने आये है। उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण ग्रामीण का जो नुकसान हुआ है, उसके लिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से बात करूंगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »