29 Mar 2024, 20:45:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मिर्जापुर में बारिश के दौरान बिजली गिरने तीन लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2019 4:12PM | Updated Date: Sep 22 2019 4:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बारिश के दौरान पिछले 24 घंटे में बिजली गिरने से किशोर समेत तीन लोगों की मृत्यु हो जबकि एक युवक झुलस गया। सरकारी सूत्रों के अनुसार रविवार पूर्वाह्न करीब दस बजे हालिया क्षेत्र के बरया गांव में बिजली गिरने बलदेव के 40 वर्षीय पुत्र सेवालाल की मृत्यु हो गई। घटना के समय वह जंगल में पशु चरा रहा था। इसके अलावा शनिवार देरशाम चुनार क्षेत्र के धौंहा गांव में बिजली गिरने से सत्यनारायण के 24 वर्षीय पुत्र कमलेश की बिजली गिरने से मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि इसी गांव का नीरज और राकेश शाम के समय जंगल में भैंस चराने गये थे। बारिश से बचने के लिए दोनों पेड़ के नीचे गये और अचानक पेड़ पर बिजली गिरी और दोनों झुलस गये।  दोनों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। जहां 14 वर्षीय राकेश की मृत्यु हो गयी। नीरज को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जिला प्रशासन की ओर से पीडित परिजनों को सहायता राशि के दने की कार्यवाही की जा रही है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »