19 Apr 2024, 13:44:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पति की हत्या करके दो दिन तक शव के पास सोती रही महिला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 21 2019 12:29PM | Updated Date: Sep 21 2019 12:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के भिवाड़ी थाना क्षेत्र में  एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी और राज छुपाने के लिये दो दिन तक वह  शव के पास ही सोती रही। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि हत्या का राज सुबह खुला जब सुबह शव घर के पीछे ही खेत में  बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार दो दिन पहले  खिजुरिवास निवासी कुलदीप यादव (24) की गुमशुदगी की प्राथिमिकी दर्ज कराई गई  थी। पुलिस ने घटना स्थल की जांच करते हुए मृतक के घर के पीछे ही खेत का  मुआयना किया तो बिस्तरों में लिपटा कुलदीप का आधा जला शव बरामद हुआ। पुलिस  को उसकी पत्नी निशा यादव पर शक हुआ तो उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच पड़ताल के दौरान मृतक के परिजनों ने  बताया कि कुलदीप की पत्नी निशा ने ही तीन दिन पहले उसकी हत्या कर दी और शव  बिस्तरों में छुपा दिया।
 
परिजनों ने उसके कुलदीप के बारे में पूछताछ की तो  उसने अनभिज्ञता दर्शाई इस पर गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज करा दी गई। निशा  दो दिन तक उसी कमरे में शव के पास ही सोती रही जिससे परिवार के अन्य  सदस्यों को इसकी भनक तक नहीं लगी। कल रात शव से दुर्गन्ध आने लगी तो वह  दूसरे कमरे में सो गई और उसने बिस्तर में आग लगा दी। सुबह परिजनों ने  बिस्तरों में आग लगने का कारण पूछा तो उसने बिस्तर में अगरबत्ती गिर जाने  का बहाना किया। बाद में उसने दो तीन बच्चों की मदद से आधा जला शव बिस्तर  में लपेट कर खेत में फिंकवा दिया। उसी दौरान एक बालक ने शव देख लिया और  जिससे वह भयभीत होकर कांपने लगा। इस पर चिकित्सक को बुलाया गया तब खुलासा  हुआ कि कुलदीप की हत्या की गई है। निशा से गहन पूछताछ की जा रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »