20 Apr 2024, 19:15:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्ली में लड़की से गैंगरेप, होश में आते ही बोलीं- भैया छोड़ दो मुझे...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2019 3:44PM | Updated Date: Sep 17 2019 3:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दिल्ली। दिल्ली के सराय काले खां में एक युवती के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। इंद्रप्रस्थ पार्क में 22-23 साल की एक युवती के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया जाता है कि लड़की यहां घूमने आई थी। तभी पहले से घात लगाए दो से चार लोग उसे खींचकर ले गए और झाि‍ड़यों में उसके साथ गैंगरेप किया। फिलहाल युवती के हालत काफी नाजुक बताई गई है।
 
जानकारी के अनुसार, बस अड्डे के पास इंद्रप्रस्थ पार्क में घूमने गई अकेली लड़की को देखकर घात लगाए आरोपियों गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। माना जा रहा है कि लड़की के साथ दो से चार लोगों ने गैंगरेप किया। इससे लड़की बेहोश हो गई। यह भी माना जा रहा है कि आरोपी युवती को मारा हुआ समझकर छोडकर भाग गए। पीड़ित लड़की की आरोपियों ने पिटाई भी की है। उसके शरीर पर चोंट के निशान भी हैं।
 
सुबह जब कुछ लोग पार्क में सैर करने पहुंचे तो उन्हें बिना कपड़ों के बेहोशी की हालत में एक युवती दिखी। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। वह बहुत डरी हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि जैसे उन्हें गहरा सदमा लगा हो।
 
बार-बार वह यही कह रही है कि मुझे छोड़ दो भैया….मुझे छोड़ दो। इतना बोलने के बाद बेहोश हो जाती है। पुलिस का कहना है कि लड़की की हालत बेहद नाजुक है, उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है। जब उसकी हालत  में सुधार आयेगा तब उसके बयान लिए जाएँगे। अभी तक मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं की गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए सात टीमें गठित की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »