26 Apr 2024, 18:10:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

‘सेवा-सप्ताह’ के तहत भाजपा टीम ने गौशाला में की गौ-सेवा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2019 7:32PM | Updated Date: Sep 16 2019 7:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमृतसर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में चलाये गये ‘‘सेवा सप्ताह’’ के दौरान सोमवार को सेवा-सप्ताह संयोजक एवं जिला महामंत्री डॉ. राम चावला  की अध्यक्षता में समूची जिला टीम द्वारा लोहगढ़ स्थित बाबा भौर्ड़ी वाला गौशाला में गौ सेवा की गयी। राम चावला ने कहा कि गौमाता का पूजन सबसे श्रेष्ठ है और प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस को लेकर चलाये जा रहे सेवा सप्ताह के दौरान जिला भाजपा टीम द्वारा गौसेवा का कार्यक्रम रखा गया था जिसके चलते बाबा भौड़ी वाला गौशाला में सेवा निभाई जा रही है। गायों को गुड़, चोकर, हरा चारा आदि खिलाकर सेवाभाव अर्पित किया गया है।
 
इसके अतिरिक्त गायों के रहने-बैठने के स्थान की भी साफ-सफाई की गयी है ताकि उन्हें स्वच्छ वातावरण मिल सके। चावला ने कहा कि गौमाता में हमारे समस्त चौरासी करोड़ देवी-देवताओं का अंश विद्यमान होता है तथा हमारे शास्त्रों में गौ सेवा को प्रमुख स्थान दिया गया है। इस अवसर पर प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा रीना जेटली, प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी जनार्दन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष संजीव खोसला, डॉ. राकेश शर्मा, कुमार अमित, एकता वोहरा, विधु पुरी, मनोहर सिंह, अमरीश कपूरिया, डॉ. राजेश राममूर्ति, तरुण अरोड़ा, टीनू राजपूत सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने गौसेवा की। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »