29 Mar 2024, 17:11:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सीबीएसई जैसी उत्तराखंड में शिक्षा पद्वति लागू करने की मांग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2019 7:13PM | Updated Date: Sep 15 2019 7:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देहरादून। अखिल भारतीय राष्ट्रीय गोरखा मोर्चा ने उत्तराखंड में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की तर्ज पर शिक्षा पद्वति लागू करने सहित विभिन्न सामाजिक समस्याओं के समाधान की मांग की है। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन (सेवानिवृत्त)जेबी कार्की ने रविवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में संवाददाताओं से कहा कि पूर्व में राज्य सरकार ने औद्योगिक संस्थानों में स्थानीय युवाओं को 70 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की। इसके बावजूद, इसका लाभ नहीं मिल पा रहा।
 
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से स्वरोजगार के लिये सम्बन्धित योजनाओं की भी उचित जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जा रही। उन्होंने राज्य में सीबीएसई की तरह शिक्षा पद्वति लागू करने की भी मांग की, ताकि स्थानीय बच्चों को एकसमान गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्राप्त हो सके। उन्होंने आसन्न ग्राम पंचायत चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति, जन जाति आरक्षित क्षेत्रों से प्रत्याशी खड़ा करने की भी घोषणा की।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »