29 Mar 2024, 20:44:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राजग सरकार में देश में तानाशाही का माहौल : उपेंद्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2019 6:27PM | Updated Date: Sep 15 2019 6:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार में महागठबंधन के घटक राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने आज कहा कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के कार्यकाल में सरकार विरोधी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है और इसके लिए अपनाये गए हथकंडे से देश में तानाशाही का माहौल बना हुआ है।
 
कुशवाहा ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नीत महागठबंधन के सभी घटक दलों के नेताओं की उपस्थिति में यहां कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देश अभी खतरनाक दौर से गुजर रहा है। लोकतंत्र का गला घोट दिया गया है तथा जनता और विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए हर तरह का हथकंडा अपनाया जा रहा है, जिससे देश में तानाशाही का माहौल बना हुआ है।
 
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जो लोग भाजपा के अनुकूल बातें नहीं करते उन पर दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है। आगामी 12 अक्टूबर को महान समाजवादी नेता डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के अवसर पर राजधानी पटना के बापू सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »