20 Apr 2024, 14:32:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू : कुमारी सैलजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2019 6:13PM | Updated Date: Sep 15 2019 6:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फरीदाबाद। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद कुमारी सैलजा ने आज दावा किया कि प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है क्योंकि जनता इस सरकार के ‘कुशासन‘ से तंग आ चुकी है। वह यहां पूर्व मुख्यमंत्री व हरियाणा कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रही थीं। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया कि पिछले पांच सालों में हरियाणा में विकास का कोई भी कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद का विकास प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल से शुरू हुआ था परंतु भाजपा सरकार ने इसे उजाड़ने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। इस शहर की लगभग तीन सौ औद्योगिक इकाईयां बंद हो चुकी हैं जिसके कारण बेरोजगारी में बेतहाशा वृद्धि हुई है।
 
कुमारी सैलजा ने कहा कि भू-माफिया पर नियंत्रण न होने के कारण अरावली पहाड़यिों की जमीन की लूट-खसूट जारी है। भाजपा सरकार ने फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने की बात तो की परंतु इस शहर में कोई ऐसा काम नहीं हुआ जिससे यह सिटी स्मार्ट सिटी बन सके। इस अवसर पर हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस की पिछली सरकार ने कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतनमान देने और गरीबों को प्लाट देने के जो फैसले किए थे, भाजपा सरकार ने उन्हें रद्द कर दिया था। कांग्रेस सत्ता में आने पर ये दोनों फैसले फिर से लागू करेगी। उन्होंने कहा कि अनूसूचित जातियों के छात्रों की छात्रवृति में भी वृद्धि की जायेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने इन छात्रवृतियों के वितरण में भारी धांधली की है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »