29 Mar 2024, 01:42:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ममता ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा देश ‘सुपर इमरजेंसी’ के दौर में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2019 12:26PM | Updated Date: Sep 15 2019 12:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि ‘सुपर इमरजेंसी’ के इस दौर में लोगों को अपने अधिकारों और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करना चाहिए। बनर्जी ने लोगों से अपील की उन्हें संविधान द्वारा मिले अधिकारों और स्वंत्रता की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करना चाहिए और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए। बनर्जी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘आज अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस है, एक बार फिर हम उन संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प ले जिनके आधार पर हमारे देश की स्थापना हुई थी।’’ उन्होंने मोदी सरकार का उल्लेख किये बिना कहा, ‘‘ ‘सुपर इमरजेंसी’ के इस युग में हमें उन सभी अधिकारों और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करना चाहिए जिनकी हमारा संविधान गारंटी देता है।’’ गौरतलब है कि बनर्जी पहले भी कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार पर लोकतंत्र के खिलाफ काम करने का आरोप लगाती रही हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »