25 Apr 2024, 13:43:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के नवनिर्मित विधानसभा भवन का किया उद्घाटन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2019 1:19PM | Updated Date: Sep 12 2019 1:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज झारखंड विधानसभा के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। मोदी ने यहां कूटे गांव, नगड़ी में नवनिर्मित झारखंड विधानसभा भवन का उद्घाटन किया। इसके बाद वह राज्य की धरती से ही तीन महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री किसान मानधन, खुदरा व्यापारिक एवं स्वरोजगार पेंशन एवं एकलव्य मॉडल विद्यालय योजनाओं के शुभारंभ करेंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री  रघुवर दास ने 12 जून 2015 को विधानसभा के नए भवन का शिलान्यास किया था। यह भवन तय समय सीमा के अंदर बनकर तैयार हुआ है। राजधानी रांची के कूटे गांव, नगड़ी में 39 एकड़ में बना  नवनिर्मित झारखंड विधानसभा भवन तीन मंजिला है। यह 465 करोड़ रुपये की लागत राशि से बना है और 57220 वर्ग मीटर में विस्तृत है। देश में पहला सबसे ऊंचे (37 मीटर) गुंबद वाला नया विधानसभा भवन देश का पहला पेपरलेस विधानसभा के रूप में जाना जाएगा। इसमें जल संचयन और ऊर्जा संरक्षण की व्यवस­था है। सौर ऊर्जा से विधानसभा भवन में  बिजली की आपूर्ति होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »