25 Apr 2024, 01:17:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कौशांबी में अंबेडकर प्रतिमा को नुकसान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2019 8:12PM | Updated Date: Aug 24 2019 8:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के सैनी क्षेत्र में शरारती तत्वों ने संविधान निर्माता डा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचा कर अमन चैन बिगाडने की नापाक कोशिश की हालांकि पुलिस की सजगता से यह टल गया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि रामपुर धाम आवा गांव में अंबेडकर बुध सेवा संस्थान द्वारा स्थापित डा अंबेडकर एवं भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा बीती रात अज्ञात लोगों द्वारा मामूली रूप से तोड़ दी थी। बसपा कार्यकर्ताओं के विरोध में आ जाने से अस्थानी प्रशासन सकते में आ गया।

मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा  तोड़ी गई दोनों प्रतिमाओं को आज ही बाहर से लाकर स्थापित किए जाने के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। क्षेत्राधिकारी सिराथू रामवीर सिंह ने बताया कि रामपुर धमाणा गांव का गया प्रसाद कश्यप अपनी भूमि धारी जमीन पर बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर हुआ भगवान बुद्ध की पत्थर की प्रतिमाएं लगा रखा है। बीती रात अज्ञात लोगों द्वारा दोनों प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाया गया गया। इस मामले में अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मौके पर शांति बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »