29 Mar 2024, 13:25:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2019 3:13PM | Updated Date: Aug 23 2019 3:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को शुक्रवार को यहां राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ दिलाई गई। डा. सिंह ने राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू के कक्ष में शपथ ली। गौरतलब है कि डा. सिंह इस बार राजस्थान से राज्यसभा के सदस्य के रूप में चुने गये हैं। गत दिनों वह राज्यसभा के उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में चुने गये।
 
इससे पहले वह असम से राज्यसभा के सदस्य थे और उनका कार्यकाल खत्म हो गया था। इस अवसर पर डा. सिंह की पत्नी गुरुशरण कौर, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा राज्यसभा सदन के नेता थावर चंद गहलोत, विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद एवं उपनेता आनंद शर्मा, अहमद पटेल, अशोक गहलोत, सचिन पायलट आदि मौजूद थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »