29 Mar 2024, 06:58:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दूध के धुले नहीं है भाजपा के नेता : विपक्ष

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2019 1:58AM | Updated Date: Aug 23 2019 1:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम की हुई गिरफ्तारी को लेकर विपक्षी दलों ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुये आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता कोई दूध के धुले नहीं हैं। बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने चिदंबरम की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा आनन-फानन में की गई गिरफ्तारी पर कटाक्ष करते हुये कहा कि भाजपा के नेता कोई दूध के धुले नहीं हैं। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या सत्ता पक्ष के सारे नेता पाक-साफ और विपक्ष के भ्रष्टाचारी हैं। आखिर क्या वजह है कि अनेक आरोपों के बावजूद पिछले करीब छ: सालों से मोदी सरकार ने भाजपा और सत्ता पक्ष के एक भी नेताओं के विरुद्ध जांच नहीं करवाई। सिंह ने कहा कि ऐसा देखा जा रहा है कि भाजपा और केंद्र की मोदी सरकार की जो भी आलोचना करता है उसके खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों को लगा दिया जा रहा है। वह चिदंबरम का मामला हो या फिर सोनिया गांधी जी से मुलाकात करने वाले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे हो। इतना ही नहीं देश को सच्ची खबरों से रू-ब-रू कराने वाले टेलीविजन चैनल एनडीटीवी के संस्थापक के खिलाफ भी केस हो चुका है। सवाल उठता है कि क्या सच बोलना या भाजपा की खिलाफत करना जुर्म के दायरे में आता है। शायद यह भाजपा वालों को सत्ता का अहंकार हो गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »