19 Apr 2024, 19:01:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

CM अशोक गहलोत ने चौड़ा रास्ता में लिया चाय का आनंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2019 12:57PM | Updated Date: Aug 20 2019 12:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज सुबह राजधानी जयपुर के चौड़ा रास्ता में चाय का आनंद लिया।  गहलोत ने सुबह अक्षय ऊर्जा दौड़ को रवाना करने के बाद चौड़ा रास्ता स्थित साहू रेस्टोरेंट पहुंचे। उन्होंने यहां मिट्टी के सकोरे में चाय की चुस्कियां लेते हुए मंत्री परिषद के सदस्यों एवं विधायकों के साथ चर्चा की।
 
इस दौरान ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला, परिवहन मंत्री प्रताप ंिसह खाचरियावास, सूचना एवं जनसंपर्क राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग, खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना, सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी, उपसचेतक महेंद्र चौधरी, महापौर विष्णु लाटा, विधायक रफीक खान, गोपाल मीणा तथा इन्द्रा मीणा, कृष्णा पूनिया तथा अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »