29 Mar 2024, 20:33:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश में खिलाड़ियों को दिया जाएगा ओपन फोरम : पटवारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2019 12:03PM | Updated Date: Aug 19 2019 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के खेल मंत्री जीतू पटवारी ने आज कहा कि प्रदेश में संभावित खिलाड़ियों को 'ओपन फोरम' दिया जाएगा, ताकि दूरदराज के हिस्सों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा समाज के सामने लाने के लिए मंच उपलब्ध हो सके। पटवारी ने आज सुबह राजधानी भोपाल स्थित टीटी नगर स्टेडियम में संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों समेत दूरदराज के क्षेत्रों में कई खेल प्रतिभाएं हो सकती हैं। सरकार ऐसे खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए ओपन फोरम देगी, ताकि अच्छी प्रतिभाएं ट्रायल दे सकें। दरअसल शिवपुरी जिले का एक धावक रामेश्वर गुर्जर आज सुबह राजधानी भोपाल के इस स्टेडियम में ट्रायल देने पहुंचा था।

रामेश्वर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उसके मात्र 11 सेकंड में 100 मीटर की दूरी पार करने का दावा किया जा रहा था। इस वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पटवारी ने उसे राजधानी भोपाल में ट्रायल देने का बुलावा दिया था। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रामेश्वर आज अन्य छह लोगों के साथ दौड़ा, लेकिन वह 12.8 सेकंड में 100 मीटर की दूरी तय करने के साथ सबसे पीछे रहा।

रामेश्वर का ट्रायल पूरा होने के बाद पटवारी ने संवाददाताओं को बताया कि उसे एक महीने तक राजधानी भोपाल में ही प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके बाद एक बार फिर उसका ट्रायल कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि रामेश्वर का वजन उसकी लंबाई के हिसाब से करीब सात किलो कम है। इसीलिए उसे यहीं रखकर मानसिक और शारीरिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। रामेश्वर का वीडियो देख कर केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री किरन रिजिजू ने भी उसे खेल अकादमी में प्रशिक्षण देने का आश्वासन दिया था।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »