19 Apr 2024, 14:43:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

तमिलनाडु सरकार मृतकों के परिवारों को देगी को दो-दो लाख रुपये

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2019 11:16AM | Updated Date: Aug 19 2019 11:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई. के. पलानीस्वामी  ने तिरुचिरापल्ली जिले के थुराईयुर में सड़क हादसे में मृतकों के परिवार को  दो-दो लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री  ने यहां एक बयान में हादसे पर दुख जताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने  की कामना की। उन्होंने गंभीर रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार और सामान्य  घायलों को 25-25 हजार रूपये ही सहायता भी दिए जाने की घोषणा की।
 
उल्लेखनीय है कि थुराईयुर के पास रविवार को एक ट्रक में सवार होकर कुछ  लोग स्थानीय मंदिर में एक समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे।  इसी दौरान ट्रक का एक टायर फटने से चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रक पलट  गया। इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि नौ अन्य घायल हो  गये थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »